67 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने हासिल की PHD की डिग्री, पूरा किया माता-पिता का सपना

harshita's picture

RGA न्यूज़

ऊषा लोदया ने 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पीएचडी की डिग्री हासिल

गुजरात के वडोदरा में रहने वाले ऊषा लोदया (Usha Lodaya) ने 67 साल की उम्र में PHD की डिग्री हासिल कर मिसाल पैदा की है। 20 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ चुकी ऊषा ने 60 साल की उर्म में दोबारा पढ़ाई शुरू की और माता-पिता का सपना पूरा किया।

 वडोदरा गुजरात में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला ऊषा लोदया (Usha Lodaya) ने पीएचडी की डिग्री हासिल की है। ऊषा ने बताया कि मेरे माता-पिता चाहते थे कि शादी के बाद भी मैं अपनी पढ़ाई को जारी रखूं। लेकिन शादी के बाद पारिवारिक जिम्‍मेदारियां इतनी बढ़ गई कि ऐसा करना संभव नहीं हो सका।

20 साल की उम्र में कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी

वडोदरा निवासी ऊषा लोदया ने बताया कि 20 साल की उम्र में उन्‍होंने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी और 60 साल की उम्र में फिर से अपनी पढ़ाई शुरू की। लंबे समय तक पढ़ाई करते हुए डॉक्‍टरेट की डिग्री हासिल की। महाराष्ट्र में स्थित शत्रुंजय अकादमी में जैन धर्म के कोर्स में ऊषा लोदया ने दाखिला लिया और जैन धर्म में डॉक्‍टरेट की डिग्री हासिल की। बता दें कि शत्रुंजय अकादमी समुदाय के सदस्यों के बीच जैन धर्म के ज्ञान के प्रचार के लिए स्थापित एक संस्था बनी हुई है। 

माता-पिता का सपना पूरा कर ही लिया

मिली जानकारी के अनुसार ऊषा लोदया ने जैन धर्म में तीन साल का डिग्री सिलेबस, उसके बाद दो साल का मास्टर्स और फिर तीन साल का डॉक्टरेट सिलेबस को पूरी लगन के साथ पूरा किया। ऊषा लोदया ने कड़ी मेहनत कर आखिरकार अपने माता - पिता का सपना पूरा कर ही लिया। ऊषा लोदया ने बताया कि शादी से पहले उन्‍होंने जब विज्ञान स्‍नातक कोर्स में एडमिशन लिया था तो वह डॉक्‍टर बनना चाहती थी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.