

RGA न्यूज़
महाराष्ट्र में कोरोना के 9677 नए मामले और 156 लोगों की मौत।
महाराष्ट्र में कोरोना के 9677 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 10138 लोग डिस्चार्ज हुए और 156 लोगों की मौत हुई है। कुल मामले 6017035 हैं। कुल 5772799 डिस्चार्ज हुए।कुल 120370 लोगों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है। कुल सक्रिय मामले 120715 हैं
मुंबई, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9677 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 10138 लोग डिस्चार्ज हुए और 156 लोगों की मौत हुई है। कुल मामले 60,17,035 हैं। कुल 57,72,799 डिस्चार्ज हुए।कुल 1,20,370 लोगों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है। कुल सक्रिय मामले 1,20,715 हैं। इस बीच, मुंबई पुलिस ने फर्जी वैक्सीन घोटाला मामले में शिवम अस्पताल के संस्थापक और मालिक डा. शिवराज पतारिया और उनकी पत्नी नीता पतारिया को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल को बृहन्मुंबई महानगर पालिका से 30 अप्रैल से पहले वैक्सीन मिली थीं। इनमें से कुछ वायल बचाकर अस्पताल ने आरोपित को दे दिया। इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।