![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/25_06_2021-guldarattack_21771101_134917364.jpg)
RGA न्यूज़
उदयपुर में तेंदुए ने महिला का किया शिकार
तेंदुए के हमले की सर्वाधिक घटना जावरमाइंस क्षेत्र के सिंघटवाड़ा क्षेत्र में हुईं जहां देर रात पन्नाफलां में अपने घर के आंगन में सो रही महिला को तेंदुआ उठा ले गया और उसका शिकार कर डाला। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर मिला।
उदयपुर, जिले में तेंदुओं के महिलाओं और बच्चों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इस साल के बीते छह महीनों में यह 24 वीं घटना है, जिसमें तेंदुए ने किसी महिला या बच्ची पर हमला किया, जिनमें से चार की मौत हो गई। तेंदुए के हमले की सर्वाधिक घटना जावरमाइंस क्षेत्र के सिंघटवाड़ा क्षेत्र में हुईं, जहां गुरुवार देर रात पन्नाफलां में अपने घर के आंगन में सो रही महिला को तेंदुआ उठा ले गया और उसका शिकार कर डाला। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर मिला।
सिंघटवाड़ा क्षेत्र की यह तीसरी घटना है, जिसमें तेंदुए ने किसी महिला को शिकार बनाया। जबकि एक अन्य घटना गोगुंदा क्षेत्र में घटी, जहां तेंदुआ खेत में खेल रही एक बालिका को उठाकर ले गया था। घटना के बाद सिंघटवाड़ा गांव के लोगों ने नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार सिंघटवाड़ा के पन्नाफला में मांगीबाई नामक महिला गुरुवार रात अपने घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान आए तेंदुआ वहां आया और महिला को मुंह में दबाकर घसीटता हुए ले गया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह लगी। परिजनों ने मांगी बाई को लापता देखा और आंगन में किसी के घसीटे जाने के निशान देखे। उन निशानों के आधार पर मांगीबाई को तलाशा गया तो उसका लहूलुहान शव घर से लगभग चार सौ मीटर दूर मिला।
तेंदुआ कई जगह उसे नौंच चुका था। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय वन अधिकारी विजेंद्र सिंह का कहना है सिंघटवाड़ा क्षेत्र में पिछले महीने जब एक महिला का शिकार किया तब विभाग ने एक तेंदुए को नरभक्षी घोषित किया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पन्नाफलां में तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगवाए गए हैं।