फतेहपुर के वरुणा में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत

harshita's picture

RGA न्यूज़

फतेहपुर के वरुणा में करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत

विद्युत मंडल फतेहपुर के तहत सिहाल सेक्शन में कार्यरत 57 वर्षीय स्वरूप सिंह की करंट लगने से मौत हो गई।

 फतेहपुर:- विद्युत मंडल फतेहपुर के तहत सिहाल सेक्शन में कार्यरत 57 वर्षीय स्वरूप सिंह निवासी बाड़ी (धमेटा) की कंरट लगने से मौत हो गई। इसकी पुष्टि एसडीओ फतेहपुर रोहित गुलेरिया ने की है।

शुक्रवार सुबह स्वरूप सिंह ड्यूटी के दौरान वरुणा में ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह करीब 25 वर्ष से विद्युत विभाग में सेवाएं दे रहा था। उसके पत्नी, चार बेटियां व दो बेटे हैं। इनमें से एक बेटा अविवाहित है।

एसएचओ फतेहपुर सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया है। सायं उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिला परिषद सदस्य संजीव पराशर ने बताया कि स्वरूप सिंह मिलनसार व ईमानदार कर्मचारी था। उन्होंने उसकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.