चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार, अगले 4 दिन में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

जून महीने के बाकी बचे दिनों के दौरान शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में आज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में हो रही बारिश के चलते अभी चंडीगढ़ में इसका असर देखने को मिल सकता है।

चंडीगढ़। शहर में आज बारिश होने के आसार बनेहुए हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में हो रही बारिश के चलते अभी चंडीगढ़ में इसका असर देखने को मिल सकता है। लेकिन जून महीने के बाकी बचे दिनों के दौरान शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में शनिवार को बारिश होने के आसार बने हुए हैं। जिसके चलते दोपहर या फिर शाम के समय बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हवाओं के चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय गर्मी शहरवासियों को बेहाल कर सकती है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।

शिवेंद्र सिंह के अनुसार दो दिनों तक शहर में बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। लेकिन उसके बाद मौसम शुष्क रहने वाला है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में हवाओं का ऐसा कोई दवाब बनता नजर नहीं आ रहा है जिससे शहर में बारिश हो। उन्होंने आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप ओर ज्यादा बढ़ने की बात कही। विभाग की मानें तो चंडीगढ़ में इस माह के अंत तक बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। वहीं ईस्टर्न हवाओं के कमजोर पड़ने से भी शहर में बारिश नहीं हो रही है।

शिवेंद्र ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है लेकिन चंडीगढ़ पर इसका कोई असर नहीं होगा।वैज्ञानिकों की माने तो हरियाणा और पंजाब में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि शहर में बादल जरूर छा रहे हैं लेकिन बिना बारिश हुए ही बादल उतर जाते हैं। शाम को बादल छाने के बाद बारिश न होने से उमस भी काफी बढ़ रही है।

जुलाई में बदलेगा है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई माह के पहल सप्ताह में मौसम बदलने के आसार है। शिवेंद्र ने कहा कि मानूसन कब शहर में कब दस्तक देगा, इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जुलाई माह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार बन रहे है। इसका असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिल सकता है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.