RGAन्यूज़
भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ व सत्संग का आयोजन 26 जून को होगा।
Jalandhar Today 26 June 2021 जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिले
जालंधर। Jalandhar Today 26 June 2021 : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 26 जून को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
- गुलमोहर सिटी में गूंजेगे भगवान शनि देव के जयघोष
भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ व सत्संग का आयोजन 26 जून को मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में सुबह 7.30 बजे से होगा। इस दौरान चेहरे पर मास्क तथा शारीरिक दूरी बनाए रखना नियम अनिवार्य किया गया है।
- श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश उत्सव को लेकर समागम
श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में जारी समागम का समापन सुबह 11 बजे से होगा। इस दौरान विभिन्न शहरों से रागी जत्था के सदस्य शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे।
कोरोना वैक्सीन अभियान
- सिविल अस्पताल में लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने को लेकर भी जागरूक भी किया जाएगा।
- राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड में वैक्सीन कैंप सुबह 8 बजे से होगा। इसमें केवल टोकन हासिल कर चुके लोगों को ही प्रवेश होगा।