जालंधर में आज तल्ख धूप व उमस करेगी परेशान, बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

शुक्रवार को जालंधर में दिनभर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

Jalandhar Weather Forecast जालंधर में वीकेंड पर तापमान में इजाफा हो जाएगा। दोपहर के समय तल्ख धूप खिली रहने तथा उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर होंगे। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी तापमान की दर यथावत बनी रहेगी

जालंधर। वीकेंड पर तापमान में इजाफा हो जाएगा। दोपहर के समय तल्ख धूप खिली रहने तथा उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर होंगे। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी तापमान की दर यथावत बनी रहेगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा शनिवार को लेकर दिए गए हैं। वीरवार को सुहावने मौसम के साथ लोगों ने गर्मी से राहत हासिल की थी। वहीं शुक्रवार को फिर से तापमान में इजाफा हो गया। इस दौरान दिनभर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा था।

दरअसल, बुधवार को दोपहर के समय खिली तल्ख धूप के चलते अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक रहा। जिसके चलते पसीने से तरबतर हुए लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ा। वही वीरवार को सुबह से ही चली तेज हवाएं, आसमान में छाए बादल तथा बारिश ने गर्मी के प्रकोप से राहत दे दी। जिसका असर दिन भर रहा। वहीं शुक्रवार को फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह बताते हैं कि मानसून की दस्तक के बाद मौसम में इस कदर परिवर्तन हो रहा है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.