नकली मोबिल ऑयल बनाने का सेंटर बना आगरा, एक और फैक्‍ट्री पकड़ी

harshita's picture

RGA न्यूज़

आगरा के फाउंड्री नगर क्षेत्र में नकली मोबिल ऑयल बनाने वाली फैक्‍ट्री पकड़ी गई है।

फाउंड्री नगर में नकली मोबिल आयल बनाने की फैक्ट्री पर छापा। 1500 लीटर नकली मोबिल आयल बरामद छह लोग हिरासत में। किराए पर ली गई थी फैक्ट्री। यह फैक्ट्री ट्रांस यमुना कालोनी के रहने वाले किसी पंकज कुशवाहा की है। जो बंद पड़ी होने पर उन्‍होंने किराए पर दी थी।

आगरा,आगरा में नकली मोबिल आयल बनाकर बेचने का धंधा जारी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी मोबिल आयल बनाकर बेचने वालों का दुस्साहस जारी है। एत्माद्दौला इलाके में शुक्रवार की रात को एक और नकली मोबिल आयल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। बंद पड़ी फैक्ट्री को किराए पर लेकर नकली मोबिल ऑयल तैयार किया जा रहा था। पुलिस के छापा मारने से वहां अफरातफरी मच गई। मौके से 1500 लीटर मोबिल आयल बरामद किया गया है। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फाउंड्री नगर के शोभा नगर इलाके में पुलिस को नकली मोबिल आयल फैक्ट्री की जानकारी मिली थी। उसने शुक्रवार की रात को छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री से तीन ड्रम कच्चा माल, 70 कार्टन, पैकिंग का माल पुलिस ने बरामद किया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यह फैक्ट्री ट्रांस यमुना कालोनी के रहने वाले किसी पंकज कुशवाहा की है। जो बंद पड़ी होने के चलते उन्हेांने किराए पर दी थी। इस फैक्ट्री को किराए पर लेकर नकली मोबिल आयल बनाने वाला सरगना कौन है, इसकी मौके से पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस चार सप्ताह पहले ही खंदौली में नकली मोबिल आयल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। जो नामचीन कंपनियों के नाम से नकली मोबिल आयल पूर्वांचल के जिलों तक बेच रही थी। मामलें में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पुलिस का मानना है कि इस कारोबार में अभी और भी लोग शामिल होंगे। इन सभी के बारे में जानकारी की जा रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.