बरेली नगर निगम ने जारी नहीं किये बिल, टैक्स में छूट से वंचित रह गए करदाता

harshita's picture

RGA न्यूज़

बरेली नगर निगम ने जारी नहीं किये बिल

नगर निगम ने अब तक करदाताओं के संपत्ति कर के बिल जारी नहीं किए हैं। इस कारण तमाम करदाता टैक्स में छूट लेने से वंचित हो सकता है। जबकि तमाम लोग नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिल जारी किए जा रहे हैं।

बरेली, नगर निगम ने अब तक करदाताओं के संपत्ति कर के बिल जारी नहीं किए हैं। इस कारण तमाम करदाता टैक्स में छूट लेने से वंचित हो सकता है। जबकि तमाम लोग नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिल जारी किए जा रहे हैं।

शहरी क्षेत्र में करीब डेढ़ लाख करदाता हैं। नगर निगम हर साल उनके बिल जारी करता है। फिर कर्मचारी घरों में जाकर बिल करदाता को उपलब्ध कराते हैं। यह नगर निगम की आय का बड़ा जरिया है। बीते दिनों नगर आयुक्त ने मई, जून और जुलाई में टैक्स जमा करने पर दस फीसद, अगस्त, सितंबर व अक्टूबर में साढ़े सात फीसद और नवंबर व दिसंबर में टैक्स जमा करने पर पांच फीसद की छूट दी हुई है। जून लगभग निकल चुका है।

अब दस फीसद छूट पाने के लिए करीब एक महीना ही बचा है। बावजूद इसके अब तक नगर निगम ने करदाताओं को बिल नहीं जारी किए हैं। निगम ने हालांकि आनलाइन टैक्स जमा करने का विकल्प भी दिया है, लेकिन इसे तमाम करदाता नहीं अपनाते हैं। बिल जारी नहीं होने के कारण करदाताओं को तो नुकसान हो रहा है साथ ही निगम के खाते में भी टैक्स नहीं आ रहा है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के अनुसार निगम ने टैक्स जमा करने के लिए आनलाइन और आफलाइन व्यवस्था चला रखी हैं। कई अतिरिक्त काउंटर भी खोले हैं। बिल भी जारी किए जा रहे हैं, जो करदाताओं को भेजे जा रहे हैं।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.