कल लगेगा साल का अाखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर हो सकता है असर

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

शनिवार को इस साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि इस बार के सूर्य ग्रहण का भारत में असर नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार इस बार के ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इसका खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। वृषभ, सिंह, वृ्श्चिक और कुंभ राशि वालों पर इसका कुछ असर देखने को मिल सकता है।

ये हो सकता है राशियों पर असर
इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का 
वृषभ, सिंह, वृ्श्चिक और कुंभ राशि पर कुछ असर देखने को मिल सकता है। कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए उन्हें हर फैसले संभल कर लेने होंगे। कन्या राशि वालों को लाभ हो सकता है, वहीं वृषभ राशि वालों को भी थोड़ी सचेत रहने की जरुरत है। सिंह राशि वाले सेहत को लेकर सचेत रहें।

आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, उत्तर पश्चिमी एशिया, दक्षिण कोरिया, मास्को, चीन आैर लंदन  में दिखाई देगा। खबर के मुताबिक यह भारत के समयानुसार दोपहर 01:32:08 बजे शुरू होगा। दोपहर करीब 03:16:24 मिनट पर यह अधिकतम होगा और शाम 5 बजे यह समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण हमेशा चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह पहले या बाद में लगता है। इस बार सूर्य ग्रहण का समय कुल 3 घंटे 30 मिनट तक होगा।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.