RGA न्यूज़
लोगों को पहले से इसकी पूरी जानकारी हो सके, इसके लिए केस्को ने इसे शुरू किया
बिजली आपूर्ति को लेकर लगातार शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। उपभोक्ताओं को फाल्ट की वजह से घंटों परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि फाल्ट होने शिकायत अथवा जानकारी के लिए संबंधित सबस्टेशन फोन किया जाता है तो अभियंता उसे रिसीव नहीं करते हैं।
कानपुर, कानपुर में केस्को वाट्सएप एप ग्रुप पर बिजली कटौती, बहाली, फाल्ट, शटडाउन, बिजली आने के संभावित समय की जानकारी देगा। इसके लिए हर सॢकल में व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है। वाट्सएप ग्रुप में सांसद, विधायकों के साथ पार्षदों व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा। वाट्सएप ग्रुप पर आने वाली शिकायतों व समस्याओं का केस्को जल्द से जल्द समाधान करने की कोशिश करेगा। लोगों को पहले से इसकी पूरी जानकारी हो सके, इसके लिए केस्को ने इसे शुरू किया है।
बिजली आपूर्ति को लेकर लगातार शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। उपभोक्ताओं को फाल्ट की वजह से घंटों परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि फाल्ट होने शिकायत अथवा जानकारी के लिए संबंधित सबस्टेशन फोन किया जाता है तो अभियंता उसे रिसीव नहीं करते हैं। केस्को की हेल्पलाइन नंबर पर भी काफी देर बाद संपर्क हो पाता है। गर्मी में हर दिन बिजली के फाल्ट, शटडाउन की वजह से लाखों उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। शिकायतों का समय से निस्तारण भी नहीं हो रहा है। बिजली समस्या की शिकायत ऊर्जा मंत्री तक भी पहुंची है। उन्होंने समीक्षा बैठक कर केस्को सहित सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए है कि हर डिस्काम में व्हाट्स एप ग्रुप बनाए जाएं, उनसे जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। वाट्सएप पर आने वाली बिजली से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाए तथा ग्रुप में शामिल लोगों को इसकी जानकारी भी दी जाए। केस्को ने मंडलवार चार व्हाट्स एप ग्रुप बना लिए हैं। इन ग्रुप में सांसद, विधायकों, पार्षदों के साथ क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों को जोड़ा गया है।