RGA न्यूज़
सपा से राजू दिवाकर ने नामांकन दाखिल किया है।
कानपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा को लेकर सपा काफी समय से भाजपा के प्रत्याशी के नाम की घोषणा का इंतजार कर रही थी। सुबह भाजपा के प्रत्याशी की घोषण होते ही सपा ने भी अपने प्रत्याशी का नाम खोल दिया।
कानपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शनिवार को नामांकन का दिन तय होने के चलते अंतिम समय पर सपा ने भी अपना प्रत्याशी घोषित किया। सुबह सबसे पहले भाजपा के प्रत्याशी घोषणा की खबर आई तो कुछ देर बाद सपा ने भी पेम जिला पंचायत सीट से सदस्य निर्वाचित राजू दिवाकर को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद ही राजू दिवाकर ने सपा नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा दाखिल कर दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वैसे तो सपा का पलड़ा काफी भारी है लेकिन शनिवार सुबह 10 बजे से नामांकन शुरू होने से पहले तक सपा प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी थी। शुक्रवार देर रात तक सपा की निगाहें भाजपा प्रत्याशी की घोषणा पर टिकी थी और लगातार मंथन जारी था। शनिवार की सुबह जब भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री की बेटी स्वप्निल वरुण को प्रत्याशी बनया गया तो सपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए। सपा ने पेम जिला पंचायत सदस्य राजू दिवाकर को प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा नेताओं में गुरुवार से शुक्रवार तक पूरे दिन नाम को लेकर मंथन चलता रहा। समाजवादी पार्टी के नेता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पर निगह बनाए थे।
भाजपा के प्रत्याशी घोषणा के बाद सपा की ओर से राजू दिवाकर को प्रत्याशी बनाए जाने की खबर आ गई। राजू दिवाकर काे पहले से उम्मीद थी तो वह नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच चुके थे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष सयुस अर्पित यादव, जिला महासचिव जितेंद्र कटियार, सपा नेता विजय सचान, पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी आदि मौजूद रहे। दोपहर में राजू दिवाकर ने सपा नेताओं के डीएम कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।