![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/26_06_2021-shahnawaz-angry1_21773854.jpg)
RGA न्यूज़
बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 25 जून 1975 में देश में आपातकाल लगाया गया था पूरे देश के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। वे शुक्रवार को नवादा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद कर रहे थे।
नवादा, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 25 जून 1975 को लागू किया गया आपातकाल लोकतंत्र का वो बदनुमा दाग है, जिसे कभी मिटाया नहीं जा सकता। आम नागरिकों के सभी मौलिक अधिकारों को निरस्त कर दिया गया। राजनीतिक विरोधियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई। कांग्रेस ने लोकतंत्र को वह घाव दिया है, जिसकी टीस सदियों तक महसूस होगी। वे शुक्रवार को नवादा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 25 जून की तारीख जब 1975 में देश में आपातकाल लगाया गया था, पूरे देश के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। स्व. इंदिरा गांधी ने राजनीतिक विरोधियों पर अत्याचार की कोई सीमा नहीं रखी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी के चुनाव को रद कर दिया था। इसका आदर करते हुए इंदिरा गांधी को त्यागपत्र देना चाहिए था, लेकिन सत्ता में बने रहने के लिए उन्होंने कैबिनेट की स्वीकृति के बिना 25 जून 1975 की आधी रात को आपातकाल लगा दिया। करीब 1 लाख 40 हजार लोग जेल में डाल दिए गए थे। ये सब सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि सिर्फ एक व्यक्ति को सत्ता में बने रहना था।
भाजपा ने जेपी सेनानियों को किया सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को जिला कार्यालय में काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने की। इस अवसर पर जेपी आंदोलन में भाग लेने वाले भाजपा के पूर्व कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम शर्मा ने जेपी सेनानियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस की सरकार ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए भारत में आपातकाल की घोषणा की थी। इस घोषणा को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में वह काला अध्याय के रूप में लिखा गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र को तार-तार कर दिया था। इस आपातकाल के खिलाफ जेपी आंदोलन खड़ा हुआ था। जिसमें पार्टी के कई पुराने कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई थी। कार्यक्रम में श्याम सुंदर सिंह, कुलदीप यादव, अर्जुन प्रसाद यादव, ओमप्रकाश वर्णवाल, जयनारायण प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र ङ्क्षसह, अमरेंद्र बर्णवाल, ओमकाश विश्वकर्मा, विजय प्रसाद, गोपाल प्रसाद, विष्णु बरनवाल, तनिक सिंह, अब्बू सलाम वारसी, वीरेंद्र पांडे, प्रियरंजन श्रीनिवास, मुकेश प्रसाद को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, विनय सिंह, केदार सिंह, अनिल मेहता, शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, सतीश सिन्हा, अभिजीत कुमार, अविनाश कुमार, गोपाल कुमार सोनू, अवनीकांत भोला, राजीव कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।