बिहार:- वैज्ञानिक तरीके से करें मूंगफली की खेती तो उपज होगी बंपर, जानिए इसकी खेती की बारीकियां

harshita's picture

RGA न्यूज़

गया जिले में मूंगफली की खेती लायक भूमि तो है मगर बेहतर उपज नहीं होने के कारण किसानों का झुकाव इधर कम है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर किसान वैज्ञानिक तरीके से मूंगफली की खेती करें तो बंपर फसल होगी। जानिए मूंगफली खेती की बारीकियां।

मानपुर। गया जिले में मूंगफली की खेती लायक बहुत भूमि है। जिसमें किसान हल्की-फूल्की मूंगफली लगाते भी हैं। लेकिन बेहतर उपज नहीं होने के कारण किसानों का झुकाव मूंगफली की खेती की ओर कम होने लगी है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर किसान वैज्ञानिक तरीके से मूंगफली की खेती करना शुरू करें तो उपज बंपर होगी। आमदनी बढ़ते ही किसान वृहत पैमाने पर मूंगफली की खेती करना शुरू कर देगें। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी होने लगेगी।

ऐसी भूमि में लगाएं मूंगफली

मूंगफली की खेती के लिए भुरभुरी दोमट एवं बलुआई दोमट भूमि सर्वोत्तम होती है। भूमि वैसी होनी चाहिए जिसमें जल निकासी होते रहे। खेत को पहले मिटी पलटने वाले हल से जोताई करें। उसके बाद कल्टीवेटर से दो जुताई करके खेत को पाटा लगाकर समतल कर दें। जमीन में दीमक एवं विभिन्न प्रकार के कीड़ें से फसल के बचाव हेतु क्विनलफोस 1.5 प्रतिशत 25 किलो प्रति हेक्टेयर के दर से छीड़काव करें।

 मूंगफली के लगाए ऐसे प्रभेद

1 : जे.जी:एन 3 - मूंगफली का अच्छा प्रभेद है। यह 100 से 105 दिन में तैयार हो जाता है। इसकी उपज 15 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होगी। 

जे.जी.एन23 - मूंगफली का यह प्रभेद 90 से 95 दिन में तैयार हो जाता है। इसकी उपज 15 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है। 

2 :टी.जी37 मूंगफली का यह प्रभेद 100 से 105 दिन में तैयार हो जाएगा। इसकी उपज 18 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होगी।

3 : जे .एल 501 मूंगफली का यह प्रभेद 105 से 110 दिन में तैयार होगी। इसकी उपज 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होगी।

4 : फुले प्रगति - मूंगफली का यह सुपर प्रभेद है। जो 90 से 100 दिन में तैयार हो जाएगा। इसकी उपज 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होगी। यह गुच्छेदार होता है। इसमें 50 प्रतिशत तेल की मात्रा होती है।

5 : कुबेर मूंगफली का यह प्रभेद 100 से 104 दिन में तैयार हो जाएगा। यह गुच्छेदार होती है। इसमें 48 प्रतिशत तेल की मात्रा होती है।

6 : एम 13 मूंगफली का यह प्रभेद 130 से 135 दिन में तैयार हो जाएगा। इसकी उपज 27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होगी। यह फैलने वाली है। इसमें 49 प्रतिशत तेल की मात्रा होती है।

क्या-क्या दें बुआई के वक्त 

15 जून से 10 जुलाई तक मूंगफली के बुआई का समय है। 15 से 30 सेमी की दूरी पर लगानी चाहिए। एक हेक्टेयर भूमि में 80 से 90 किलो मूंगफली का बीज लगेगा।  

मूंगफली लगाते समय एक हेक्टेयर भूमि में 60 किलो कम्पोस्ट, 25 किलो नेत्रजन, 50 किलो स्फूर, एवं 25 किलो पोटास देना होगा।

कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर के वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि किसान मूंगफली की खेती करें। काफी लाभ होगा। अगर किसानों को खेती करने में किसी तरह की परेशानी होती है कि कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क करें। समाधान तुरंत किया जाएगा। जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण भी दी जाएगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.