

RGA न्यूज़
सभा में लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि अधिकांश जिला पंचायतों में भाजपा जीत दर्ज करेगी।
केंद्र प्रदेश और अब जिले में भाजपा की सरकार बनेगी तो विकास को गति मिलना स्वाभाविक है। ऊपर से आने वाला एक रुपया जनता तक पहुंच पाएगा। यह कहना है प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य व जिला प्रभारी लक्ष्मण आचार्य का।
प्रयागराज, इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मील के पत्थर साबित होंगे। वास्तव में यह ग्राम स्वराज की अवधारणा को गति देंगे। केंद्र, प्रदेश और अब जिले में भाजपा की सरकार बनेगी तो विकास को गति मिलना स्वाभाविक है। ऊपर से आने वाला एक रुपया जनता तक पहुंच पाएगा। यह कहना है प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य व जिला प्रभारी लक्ष्मण आचार्य का।
अधिकांश जिला पंचायतों में भाजपा की जीत का दावा
उन्होंने भाजपा उम्मीदवार डा. वीके सिंह के नामांकन से पूर्व एक पैलेस में सभा की। सभा में लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि अधिकांश जिला पंचायतों में भाजपा जीत दर्ज करेगी। इसकी शुरुआत प्रयागराज से हो रही है। फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में हमने जो पौधा लगाया था, डा. सिंह उसको पुष्पित पल्लवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान विधायक विक्रमाजीत मौर्य, प्रवीण पटेल, हर्षवर्धन बाजपेई, राजमणि कोल, नीलम करवरिया, डा. अजय भारती, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने भी विचार रखे।
ट्विटर पर ट्रेंड किया रीस्टोर ओल्ड पेंशन
पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षा का निजीकरण रोकने को लेकर ऑल टीचर्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने ट्विटर पर अभियान शुरू किया। दिन में 12 बजे से चार बजे तक शिक्षकों से रीस्टोर ओल्ड पेंशन, प्राइवेटाइलेशन नो सल्यूशन हैसटैग को ट्रेंड कराया। अभियान को वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने जोर शोर से यह मुद्दा उठाया। कई अन्य सदस्यों ने भी इस मुहिम को बल दिया। इसी क्रम मेंं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 30 जून को इस मुद्दे पर समर्थन मांगा है। संगठन के संरक्षक दिनेश प्रताप सिंह वह प्रांतीय अध्यक्ष राम कृष्ण सिंह ने बताया कि शिक्षकों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। शिक्षक नेता ब्रिजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन का पूरा प्रयास है कि सरकार का ध्यान आकर्षित हो जिससे समस्याओं का निस्तारण हो सके।