सम्मान निधि में मददगार बनेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता

harshita's picture

RGA न्यूज़

सम्मान निधि में मददगार बनेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता किसान सम्मान निधि में आ रही समस्याओं के समाधान में सहायक बनेगा। नया खाता खोलकर उसमें तत्काल आधार नंबर फीड कर दिया जाएगा। इससे किसानों को सम्मान निधि की किस्त आसानी से जल्दी मिल सकेगी।

बरेली, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता किसान सम्मान निधि में आ रही समस्याओं के समाधान में सहायक बनेगा। नया खाता खोलकर उसमें तत्काल आधार नंबर फीड कर दिया जाएगा। इससे किसानों को सम्मान निधि की किस्त आसानी से जल्दी मिल सकेगी। किस्त की निकासी में भी उन्हें आसानी होगी।

जिले में पंजीकृत तीन लाख से अधिक किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकरण है। इसमें 15 हजार के करीब ऐसे किसान हैं जिनके खाते और आधार में नाम अलग होने से उनके खाते में आधार फीड नहीं हो पाने से वह सम्मान निधि से वंचित हैं। ऐसे लोगों का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कृषि विभाग से संपर्क कर उनका डेटा लिया जाएगा।

बाद में किसानों से संपर्क कर उनका खाता इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में खोलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता किसानों को राहत देगा। आधार इनबिल्ड पेमेंट सिस्टम से किसानों को घर पर ही निकासी की सुविधा मिल जाएगी।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.