RGA न्यूज़
मेरठ में युवक का अज्ञात शव मिला।
पल्लवपुरम हाईवे किनारे रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा देखा तो लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी की मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है पुलिस ने शव मर्चरी पहुंचाया।
मेरठ पल्लवपुरम हाईवे किनारे रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा देखा तो लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी की, मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं लोगों ने आशंका जताई है कि रात में अज्ञात बदमाश युवक की हत्या कर फेंक गए हैं। वहीं पुलिस ने शरीर पर चोट न होने की वजह से हत्या की आशंका को दरकिनार कर शव मर्चरी पहुंचा दिया।
यह है मामला
रविवार सुबह पल्लवपुरम और सुपटेक कालोनी के लोग हाईवे किनारे मोर्निंग वाक कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों की नजर सुपरटेक और नारायण फार्म हाउस के पास हाईवे किनारे झाड़ियों एक युवक का शव देखा तो होश उड़ गए। लोगों ने भी शव की पहचान करने की कोशिश की, मगर नहीं हो सकी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के जेब की तलाशी ली। जेब से मोबाइल व अन्य कोई भी कागजात ऐसा नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। कुछ लोगों ने युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जाहिर की, मगर पुलिस ने मृतक के शरीर को चेक किया तो चोट के निशान न होने पर हत्या होने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि युवक का बरामद शव की शिनाख्त नहीं हुई है, आसपास के थानों में भी सूचना दी गई है, कहीं वहां कोई गुमसुदगी तो दर्ज नहीं है।