![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/28_06_2021-27agcd41_21779150_62056.jpg)
RGA न्यूज़
खंदौली में तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबकर मौत
नंगला रंबला में हादसा तहसीलदार ने दिया आर्थिक मदद का भरोसा
आगरा। घर के पास तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। स्वजन उन्हें आसपास खोजते रहे। रात को पुलिस के पहुंचने के बाद तालाब में उनके शव दिखे। इससे स्वजन में कोहराम मच गया। रविवार सुबह तहसीलदार हेमंत शर्मा और लेखपाल रूपेश चौधरी ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार ने पीड़ित स्वजन को आर्थिक मदद का भरोसा दिया।
खंदौली के नगला रंबला निवासी राजू ने मछली पालन के लिए गांव के बाहर तालाब का निर्माण कराया है। इसमें आसपास के बच्चे नहाने जाते हैं। शनिवार की शाम छह बजे गांव के ही राजकुमार की आठ वर्षीय बेटी शिवा और कीरत सिंह की आठ वर्षीय बेटी लक्ष्मी तालाब में नहाने गई थीं। देर तक नहीं लौटी तो स्वजन को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला। रात 10 बजे सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तालाब में जाकर देखा तो उनके शव दिखे। हादसे के बाद स्वजन में चीखपुकार मच गई। बरारा के तालाब खुदाई की ग्रामीणों ने की मांग