RGA न्यूज़
आगरा में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है।
आगरा में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि। 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। अधिकतम तापमान रहेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से निकली है तेज धूप और इसके साथ उमस छुड़ा रही है पसीना।
आगरा, सुबह से ही गर्म हवा चल रही है, सोमवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और गर्म हवा चलेगी।
सुबह सात बजे के बाद धूप तेज हो गई है। गर्म हवा चलने लगी है। 10 बजे के बाद तापमान लगातार बढ रहा है, धूप से लोग परेशान हैं। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 27 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को तेज धूप निकलेगी और गर्म हवा चलेगी। इससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चार जुलाई तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढोत्तरी होगी।
गर्मी में बढी पेट संबंधी समस्याएं
तापमान बढने से पेट संबंधी समस्याएं बढ गई हैं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन से पेट संबंधी समस्याएं बढ रही हैं। पानी का सेवन अधिक पीएं।