![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/28_06_2021-chandigarh_police_21780545.jpg)
RGAन्यूज़
चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार देर रात तमजारा क्लब में रेड की। सांकेतिक चित्र।
चंडीगढ़ पुलिस को तमजारा क्लब में देर रात हाई वैल्यूम में डांस पार्टी चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने साउंड सिस्टम बंद करने के साथ पार्टी रुकवा दी। मौका पाकर क्लब मालिक और मैनेजर भाग निकले।
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित तमजारा क्लब में रविवार देर रात हाई वैल्यूम म्यूजिक में पार्टी चलने की सूचना पर पुलिस ने रेड कर दी। इस दौरान क्लब में भगदड़ मच गई। डीएसपी ईस्ट गुरमुख सिंह के निर्देशानुसार थाना पुलिस ने देर रात पार्टी बंद करवाई। मौका पाकर क्लब मालिक और मैनेजर भाग निकले। थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को तमजारा क्लब में देर रात हाई वैल्यूम में डांस पार्टी चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने साउंड सिस्टम बंद करने के साथ पार्टी रुकवा दी। वहीं, कर्मचारियों ने बताया कि क्लब में पार्टी मालिक और मैनेजर के निर्देशानुसार चल रही थी। हालांकि, मौके पर दोनों ही पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस दोनों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार करने में लगी है।
पुलिस पर खड़े हुए सवाल
डीएसपी ईस्ट गुरमुख सिंह ने बताया कि देर रात 10.30 बजे तमजारा क्लब में पुलिस टीम ने रेड की है। हैरानी की बात है कि थाना पुलिस, बीट और पेट्रोलिंग पुलिस को नहीं लगी। इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और डीएसपी ईस्ट गुरमुख सिंह को दी गई। इसके बाद डीएसपी के आदेशों के बाद रेड होने पर क्लब में भगदड़ मच गई।