किशोर के हत्‍या की अनसुलझी गुत्‍थी, किशोर का कैसे किया गया था कत्ल, आज कारण स्‍पष्‍ट होगा

harshita's picture

RGA न्यूज़

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चल जाएगा कि गोलू को दबाकर मारा गया था या फिर किसी और ढंग से।

मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। भूमि विवाद में हत्या की आशंका जताई गई है। हालांकि यह जानकारी भी मिली है कि गोलू अक्सर गांव की कुछ लड़कियों के साथ खेलता था जिसको लेकर कई लोगों ने एतराज जताया था।

प्रयागराज, किशोर गोलू बिंद का कत्ल किस तरह किया गया था, आज इससे पर्दा उठ जाएगा। शव का पुलिस अब तक इस मामले की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। हालांकि दावा किया जा रहा है आज शाम तक कुछ तथ्यों से कारण भी साफ हो जाएगा। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर तफ्तीश ज्यादा कर रही है। उसके पीछे गोलू की आदत व हरकते हैं।

गोलू के परिवार के लोग भूमि विवाद में लगा रहे हत्‍या का आरोप

गोलू के घरवाले भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि जिस विवादित जमीन को लेकर हत्या की बात कही जा रही है, उस जमीन का गोलू एकलौता वारिस नहीं था। ऐसे और भी कई तथ्य हैं, जो सामने आएंगे। फिलहाल पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चल जाएगा कि गोलू को दबाकर मारा गया था या फिर किसी और ढंग से।

14 वर्ष के किशोर की खेत में रखे पुआल के पास मिला था शव

घूरपुर के पवर ग्राम सभा के सु़क्खू का पूरा मजरा निवासी धर्मराज मजदूरी करता है। उसके दो बेटों में छोटा 14 वर्ष का गोलू था। वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ा था लेकिन अगली कक्षा में कोरोना के चलते दाखिला नहीं हो सका था। बताया जाता है कि रविवार शाम करीब सात बजे गोलू गांव में कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसके बाद अचानक गायब हो गया। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह शौच के लिए गए मैकू की नजर बजरंगी के खेत में रखे पुआल के पास पड़ी तो वह हतप्रभ रह गया।

गर्दन में रस्‍सी के रगड़ने का निशान मिला

गोलू की लाश उसके घर से पांच सौ मीटर दूर पड़ी थी। यह जान स्वजन भी रोते बिलखते वहां पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाया। हत्याकांड की जानकारी मिलने पर एसपी यमुनापार, सीओ थानाध्यक्ष व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि गोलू के गर्दन में किसी रस्सी के रगडऩे का निशान है, जिससे थोड़ा खून निकला था। उसके हाथ में भी चोट के निशान मिले हैं।

गांव की लड़कियों के साथ गोलू के खेलने से कई लोगों को था एतराज

परिवार वालों और ग्रामीणों से पूछताछ में यह भी पता चला कि गोलू के बाबा कल्लू बिंद व मौजी लाल के बीच ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। भूमि विवाद में हत्या की आशंका जताई गई है। हालांकि यह जानकारी भी मिली है कि गोलू अक्सर गांव की कुछ लड़कियों के साथ खेलता था, जिसको लेकर कई लोगों ने एतराज जताया था।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.