शाहजहांपुर में सपा को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुई सपा प्रत्याशी, नाम लेंगी वापस

harshita's picture

RGA न्यूज़

शाहजहांपुर में सपा को लगा झटका,

शाहजहांपुर में नाम वापसी के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार वीनू सिंह मंगलवार दोपहर में भाजपा में शामिल हो गई।

बरेली, शाहजहांपुर में नाम वापसी के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार वीनू सिंह मंगलवार दोपहर में भाजपा में शामिल हो गई।उन्हें शामिल कराने की औपचारिकताएं पूरी हो गई है। जिसके बाद अब भाजपा प्रत्याशी ममता यादव का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया है।हालांकि इसके बाद शाहजहांपुर के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में आज नाम वापसी का आखिरी दिन है। चुनाव में भाजपा से निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव की पत्नी ममता यादव उम्मीदवार है। जबकि समाजवादी पार्टी से अभिषेक सिंह की पत्नी वीनू सिंह ने नामांकन कराया था।सोमवार से वीनू सिंह के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

जिसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया था। लेकिन दोनों ही पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इसकी संभावना से इन्कार किया था। जिसके बाद मंगलवार को वीनू सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंच जाएंगी।जहां भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद वह अध्यक्ष पद से नाम वापसी लेंगी। जिसके लिए वह कलक्ट्रेट पहुंचेगी। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.