RGA न्यूज़
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाेले, बरेली में बढ़ रहा कांग्रेस का कुनबा
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय श्यामगंज में बिथरी चैनपुर विधानसभा के ब्लाक आलमपुर जाफराबाद से कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा आज सरकार के कारण हर वर्ग आज परेशान हैं
बरेली, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय श्यामगंज में बिथरी चैनपुर विधानसभा के ब्लाक आलमपुर जाफराबाद से कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के कारण हर वर्ग आज परेशान हैं चाहे वो युवा हो,किसान हो,छात्र या व्यापारी वर्ग हर वर्ग आज चाहता है कि कांग्रेस सरकार की केंद्र और प्रदेश में वापसी हो।
सभी आज कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। कार्यालय में अर्जुन कुमार मिश्रा, मोहित गुप्ता, सोनू गुप्ता, सुखवीर सिंह यादव, आकाश गुप्ता, इकबाल सकलैनी ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान राज शर्मा, कृष्णकांत, दिनेश दद्दा, जुनैद हसन, राजन उपाध्याय, ज़िया उर रहमान, हरीश गंगवार, फहीम खां, रजनीश पाठक, हर्ष बिसरिया मौजूद रहे।