

RGA News
विज्ञान प्रोद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पटना स्थित आवास पर आम का पौधा।
बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह के पटना स्थित आवास पर मियाजाकी आम का पेड़ है। गमले में लगे इस पेड़ में इस बार दो आम फले हैं। आम फलने के बाद पता चला कि यह जापानी आम है। जिसकी कीमत बहुत ज्यादा है।। बिहार में इन दिनों एक ऐसे आम की चर्चा जोरों पर है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी ज्यादा है। इस आम को मियाजाकी के नाम से जाना जाता है। यह आम का पौधा बिहार के विज्ञान प्रोद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के पटना स्थित आवास पर भी लगा है।
मंत्री सुमित कुमार सिंह बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि उनके आवास पर मियाजाकी आम के चार पौधे हैं। सभी पौधे गमले में लगे हैं। आम फलने के बाद समझ में आया कि यह जापानी आम है। वे बहुत खुश हैं। अभी आम का पौधा काफी छोटा है। एक पौधे में दो आम फले हैं। मंत्री ने बताया कि चारों पौधे में वर्ष में दो बार आम फलते हैं। हालांकि छोटा होने के कारण एक पौधे में चार-पांच आम ही फलते हैं। मंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने एक परिचित के घर से चार आम के पौधे मंगवाए थे, जिसे वे राष्ट्रपति भवन से लाए थे।
उन्होंने कहा इसकी पैदावार से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी इकट्ठा कर बिहार में इसकी बागवानी की संभावनाएं तलाशने का प्रयास किया जाएगा। ताकि राज्य के किसान लाभान्वित हों। किसानों की आर्थिक उन्नति होगी। मंत्री ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि क्षेत्र और प्रदेश के युवा तथा किसान आर्थिक रुप से सुदृढ होकर विकास की नई गाथा लिख सकें। विभिन्न योजनाओं को विस्तार देना उनकी प्राथमिकता है। बता दें कि मियाजाकी आम की पैदावार मुख्य रूप से जापान में होती है। यह आम जापान के क्यूशू प्रांत के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। इसलिए बिहार में इसे मियाजाकी कहा जाता है। भारत में इसकी कीमत ढाई लाख रुपये प्रति किलो है।
सुमित कुमार सिंह चकाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। चकाई विधानसभा जमुई जिले में है। बिहार के पूर्णिया में भी इस प्रकार के आम का वृक्ष हैं। पूर्व विधायक स्व अजीत सरकार के घर के मुख्य द्वार पर आम का पेड़ है, जिसमें काफी आम फलते हैं।