

RGA News
किशगनंज के दूल्हा ने अपनी गोद में दुल्हन को उठाकर कनकई नदी को कराया पार।
बिहार के किशगनंज जिले में कनकई नदी में पानी बह रहा है। इस कारण जिले के कई पंचायत प्रभावित हो रहे हैं। शादी समारोह में वर एवं वधु पक्ष को काफी परेशानी होती है। दूल्हा ने दुल्हन को गोद में उठाकर नदी पार कराया।
, भागलपुर। बिहार में बाढ़ का कहर हर साल बरपता है। इस दरम्यान ऐसी कई तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने लगती है। इन तस्वीरों को लेकर जहां लोग खुश होते हैं तो वहीं कुछ तंज भी कसते हैं। लेकिन हम आपको बिहार किशगनंज से इस साल आयी सबसे बढि़या तस्वीर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सात वचनों को चरितार्थ करने का साक्षात उदाहरण पेश करती है।
किशगनंज के दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी पंचायत में इन दिनों कनकई नदी का पानी बढ़ा हुआ है। तो वहीं शादी की सहालग चल रही है। इसी पंचायत के एक गांव में कनकई नदी का पानी जमा हुआ है। वहीं, बीते दिनों हुई शादी के बाद जब विदाई हुई तो दूल्हे राजा अपनी दुल्हन और बरातियों के संग वापस घर जाने लगे। लेकिन बीच डगर पानी के चलते उन्हें रुकना पड़ा। इस दौरान दुल्हे ने जो कुछ किया उसकी तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल, नई नवेली दुल्हन को अपने घर ले जा रहे दुल्हा ने उसे कंधे पर उठाकर नदी पार कराई। यहां यह कोई परंपरा नहीं बल्कि नदी में पानी बढ़ने और आवाजाही संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण दुल्हे की मजबूरी बनी।
लोहागड़ा का शिवा कुमार शनिवार को अपने गांव से सिंघीमारी के पलसा गांव बारात लेकर शादी के लिए गया था। शादी बाद रविवार की सुबह वापस लौटने पर रास्ते में पड़ने वाली कनकई नदी में पानी का धार बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दुल्हन को कंधा पर उठाकर पार कराया। यह फोटो और वीडियो चर्चा का विषय बना और तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग भले ही इस तस्वीर को देखकर कुछ भी कहें, लेकिन बिहार के लोग हर परिस्थति से निपटना जानते हैं। वहीं, यह भी जानते हैं कि रिश्तों की मान-मर्यादाएं क्या है। इस दुल्हे ने इस जीता जागता उदाहरण पेश किया है।