RGA न्यूज़
हाथरस में दुकानदारों से बात करे पालिका प्रशासन के अधिकारी।
शहर में करीब 250 दुकानों पर नगर पालिका का करीब 30 लाख का किराया बकाया चल रहा है इनके खिलाफ पालिका द्वारा दुकानों को सीज की कार्रवाई की जाएगी। शहर में दुकानदारों की मनमर्जी अब नहीं चलेगी। इन दुकानदारों द्वारा किराया नहीवदीय जा रहा है।
हाथरस, शहर में करीब 250 दुकानों पर नगर पालिका का करीब 30 लाख का किराया बकाया चल रहा है इनके खिलाफ पालिका द्वारा दुकानों को सीज की कार्रवाई की जाएगी। शहर में दुकानदारों की मनमर्जी अब नहीं चलेगी। इन दुकानदारों द्वारा किराया नही दिया जा रहा है। चेतावनी देने के बाद भी दुकानदार लापरवाह बने हुए हैं। इनसे परेशान पालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। शहर में 250 दुकानदार पालिका को किराया नहीं दे रहे है। करीब 30 लाख का किराए के रूप में बकाया रुका हुआ है। किराया तो दूर दुकानों पर अवैध रूप से अतिक्रमण भी कर रखा है।
किराया नहीं देने पर सीज होंगी दुकानें
शहर में नगर पालिका की करीब 400 से अधिक दुकानें हैं। यह दुकानें घंटाघर, नयागंज, कमला बाजार, पालिका बाजार, सादाबाद गेट सहित कई बाजारों में हैं। किराया नहीं देने वाले दुकानदरों को पहले नोटिस दिए जा रहे हैं। उसके बाद सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना है
दुकानदार किराया नहीं दे रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ नोटिस दिए जा रहे है। उसके बाद भी बकाया जमा नहीं कराने पर दुकानों को सीज कर दिया जाएगा। इसके लिए चेकिंग कर कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
- डा. विवेकानंद गंगवार ईओ।