RGA न्यूज़
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ मुखर हैं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज की विघटनकारी-रूढ़िवादी नकारात्मक राजनीति सत्ता के विरुद्ध लोगों को एकजुट कर रही है। भाजपा के खिलाफ शोषित उपेक्षित उत्पीड़ित अपमानित दलित दमित वंचित गरीब किसान मजदूर महिला व युवाओं की ‘नयी राजनीति’ जन्म ले रही है
लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ मुखर हैं। वह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बहाने सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की विघटनकारी-रूढ़िवादी नकारात्मक राजनीति सत्ता के विरुद्ध लोगों को एकजुट कर रही है। भाजपा के खिलाफ शोषित, उपेक्षित, उत्पीड़ित, अपमानित दलित, दमित, वंचित, गरीब, किसान, मजदूर, महिला व युवाओं की ‘नयी राजनीति’ जन्म ले रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ' वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लोकतांत्रिक क्रांति होगी। इससे पहले वह दावा कर चुके हैं आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 350 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता के बल पर जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में धांधली करने में हद पार कर दी है। सरकार के अलोकतांत्रिक आचरण से संवैधानिक संस्थाओं के लिए भी खतरा पैदा हो गया हैं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में अपनी हार को जबरन छल कपट से जीत में बदलकर मुख्यमंत्री और भाजपा फौरी तौर पर भले ही अपनी वाहवाही करा लें, मगर अगले साल के शुरू में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। सपा आगामी चुनाव में विधानसभा की 350 सीटें जीतकर आएगी। भाजपा चंद सीटों पर सिमटकर विपक्ष में बैठने को मजबूर होगी।
पा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश को भयमुक्त बनाने का भरोसा देकर भाजपा ने सत्ता हथिया तो ली पर जनता का कोई भला नहीं किया। प्रदेश की भाजपा सरकार में साढ़े चार साल में प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा के जंगलराज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।