![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/01_07_2021-dinesh_sharma_21788701.jpg)
RGA न्यूज़
आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम। सर्किट हाउस में कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित।
दो दिवसीय दौरे के लिए आगरा पहुंच चुके हैं उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा। आंबेडकर विवि के स्थापना दिवस में शामिल होने के साथ निजी कार्यक्रम में भी लेंगे हिस्सा। कल शाम हो जाएंगे आगरा से रवाना।
आगरा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा आगरा पहुंच चुके हैं। राजकीय वायुयान से खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे हैं। जहां पर गारद ने उन्हें सलामी दी। फिलहाल सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसके बाद वे 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली का निरीक्षण करेंगे और पौधारोपण की जानकारी लेंगे। दोपहर 12.10 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो बजे जेपी सभागार में आयोजित डा. भीमराव आंबेडकर विवि के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। तीसरे पहर 3.40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया का निरीक्षण करेंगे। 4.30 बजे सैंया ब्लाक में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 5.45 बजे निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन यानि दो जुलाई दिन शुक्रवार को डिप्टी सीएम सुबह दस से 12 बजे तक सर्किट हाउस में पुलिस-प्रशासन अधिकारियों के संग बैठक करेंगे। दोपहर एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद का निरीक्षण करेंगे। तीसरे पहर तीन बजे निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। 3.45 बजे आगरा से लखनऊ के लिए कार से रवाना होंगे।