एक माह में तैयार हो जाएगा ISBT के सामने हाईवे पर फ्लाइओवर, मिलेगी जाम से निजात

harshita's picture

RGA न्यूज़

फ्लाइ ओवर निर्माण कार्य के चलते नेशनल हाइवे पर लगा जाम

लगातार लग रहे जाम को लेकर डीएम ने की एनएचएआइ के अधिकारियों से बात। एनएचएआइ के पीडी ने दिया है एक माह में फ्लाइओवर तैयार होने का समय। सिकंदरा क्षेत्र में सब्जी मंडी के सामने फ्लाइओवर पर भी अभी तक एनएचएआइ कार्य पूरा नहीं कर पाई।

आगरा, हाईवे पर आइएसबीटी के सामने अभी कुछ दिन तक और मुश्किल का सफर रहेगा। एनएचएआइ के अधिकारियों के अनुसार, अब फ्लाइओवर का निर्माण कार्य एक माह में पूरा होने वाला है। इसके बाद इस पर ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद से यहां राहत मिल जाएगी।

आइएसबीटी के सामने आगरा- दिल्ली हाईवे पर ढाई वर्ष से फ्लाइओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। धीमी गति के कारण अभी तक यहां कार्य पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य के चलते यहां हाईवे की मुख्य लेन बंद करके सर्विस रोड से ट्रैफिक गुजारा जा रहा है। रोड संकरा होने के कारण यहां लाेगों को लगातार जाम से जूझना पड़ रहा है। दैनिक जागरण ने यहां धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य और अव्यवस्थाओं के जाम को लेकर खबरें प्रकाशित कीं। इसके बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने बुधवार को एनएचएआइ के मथुरा खंड के पीडी मनोज कुमार बंसल से बात की। उन्होंने बताया है कि आइएसबीटी की फ्लाइओवर की एक लेन का निर्माण 15 जुलाई तक तक हो जाएगा।इस पर पंद्रह दिन बाद ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा। 30 जुलाई तक फ्लाइओवर की दोनों लेन बनकर तैयार हो जाएंगी।इसके बाद दोनों पर ट्रैफिक चालू हो जाएगा।

सिकंदरा फ्लाइओवर पर 15 दिन में काम हो जाएगा पूरा

सिकंदरा क्षेत्र में सब्जी मंडी के सामने फ्लाइओवर पर भी अभी तक एनएचएआइ कार्य पूरा नहीं कर पाई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के अनुसार इस फ्लाइओवर पर 15 जुलाई तक कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद से दोनों लेन से ट्रैफिक गुजर सकेगा।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.