![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/01_07_2021-sp_bjp_21788791.jpg)
RGA न्यूज़
सपा एमएलसी मान सिंह के चालीस हजार रुपये के साथ पकड़े जाने का मामला तूल पकड़ रहा है।
भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल ने समाजवादी पार्टी को लोकतंत्र की हत्यारी करार दिया। कहा एमएलसी मान सिंह यादव की कार से 40 लाख रुपये बरामद होना बताता है कि सपा जिला पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त में व्यस्त है।
प्रयागराज, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान सपा एमएलसी मान सिंह के चालीस हजार रुपये के साथ पकड़े जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। सपा जहां बचाव करते हुए बैकफुट पर है तो भाजपाई आक्रमक रुख अपनाए हुए हैं। यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है और पुलिस के साथ ही आयकर विभाग भी इसकी जांच कर रहा है।
लोकतंत्र की ह्त्या करने वाला दल है सपा
भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल ने समाजवादी पार्टी को लोकतंत्र की हत्यारी करार दिया। कहा एमएलसी मान सिंह यादव की कार से 40 लाख रुपये बरामद होना बताता है कि सपा जिला पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त में व्यस्त है। जो रुपये सपा नेता की गाड़ी में मिले हैं वह सपा का चेहरा उजागर करने के लिए पर्याप्त हैं। जब जब सपा के शासन काल में चुनाव हुआ है तब तब लोकतंत्र की हत्या हुई है। कभी धन बल से तो कभी बाहुबल से लोगों को डराया धमकाया जाता रहा है। जनता की भावना से इस दल को कुछ भी लेना देना नहीं रहा है। यही वजह है कि सपा काल में कानून व्यवस्था चौपट रहती है और माफिया का राज रहता है। इसके बाद भी आज सपा अनर्गल आरोप लगा रही है। इनका वही हाल है कि वह खुद चोरी करते हैं और दूसरों को चोर बताते हैं। यदि सपाई इस प्रवृत्ति से बचते हैं तो कुछ भला अपना कर सकेंगे। फिलहाल लोकतंत्र के लिए ऐसा करना किसी भी हाल में ठीक नहीं है।
गांव गांव में भाजपा की सरकार बने तो विकास को गति मिले
उधर भाजपा के यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। प्रदेश में भी भाजपा है। यदि जिलों में और विकासखंडों में भी भाजपा का प्रतिनिधि जीतता है तो विकास को गति मिलेगी। सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकेगा।