लुधियाना में सुबह-सुबह तापमान 34 डिग्री के पार, आज शाम से बदलेगा मौसम

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

लुधियाना। शहर में गर्मी बढ़ती जा रही है।दिन तो गर्म हैं ही, रातें भी गर्म है। पिछले तीन दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। वही वीरवार को भी सुबह ही पारा 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवा भी बंद थी। इसकी वजह से गर्मी से लोग बैचैन थे। रही सही कसर बिजली संकट ने पूरी कर दी। शहर के कई इलाकाें में बिजली कट लग रहे हैं, जिससे लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ता है।

तपिश की वजह से पैदल राहगीरों का बुरा हाल था। मौसम विभाग की माने तो आज दिन भर चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करेगी। शाम छह बजे के बाद से मौसम बदलेगा। शुक्रवार को आंधी व बारिश की संभावना है। आने वाले दिनाें में गर्मी के तेवर और तल्ख हाे सकते हैं।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.