बरेली में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने भााजपा पर साधा निशाना, बोले- ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही भाजपा

harshita's picture

RGA न्यूज़

 बरेली में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने भााजपा पर साधा निशाना अगर देश की जनता जागरूक नही हुई तो जल्द देश को विदेशी ताकतों से गुलाम होने से कोई नहीं रोक पाएगा। भाजपा जिस तरह से धीरे-धीरे देश के सरकारी और अर्द्ध सरकारी उपक्रमों को बेच रही हैं

बरेली, अगर देश की जनता जागरूक नही हुई तो जल्द देश को विदेशी ताकतों से गुलाम होने से कोई नहीं रोक पाएगा। भाजपा जिस तरह से धीरे-धीरे देश के सरकारी और अर्द्ध सरकारी उपक्रमों को बेच रही हैं। ऐसे में एक दिन ऐसा आएगा की देश में कोई सरकारी और अर्द्ध सरकारी उपक्रम नहीं रहेगा। साथ ही ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा मिलेगा, जिससे जनता की आवाज को दबाना आसान हो जाएगा। यह बात कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कही।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये सरकार विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रही है। जो देश के लिए एक भीतरघात है। कहा कि यह सरकार जनता का ध्यान भटकाने में माहिर है। अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए जनता का ध्यान भटका देती है। देश को बचाने के लिए जनता को कांग्रेस सरकार को लाना होगा।

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आज देश को भाजपा ने चंद उद्योगपति घरानो के आगे गिरवी रख दिया है, और ये उद्योगपति देश को विदेशी ताकतों को बेच रहे है। आजादी के बाद से कांग्रेस सरकार ने देश के लिए जो आधारिक संरचना खड़ी की थी, उसको इस सरकार ने ढहाने का कार्य किया।

आज देश की जनता जब सरकार से जवाब मांगती है तो सरकार जवाब नही देना चाहती है, बल्कि जनता पर फर्जी मुकदमे लगाने का काम करती है। आज भाजपा ठीक उसी तरह से काम कर रही जैसे पहले विदेशी ताकत कार्य किया करती थी। इस दौरान पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, जिया उर रहमान, इलियास अंसारी, वसीम अकरम, जुनेद हसन आदि मौजूद रहे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.