छह दिन बाद पति ने उगला सच, बोला- साहब, पत्नी की हत्या करके जमीन में गाड़ दी है लाश

harshita's picture

RGA न्यूज़

लापता युवती की हत्या का राज खुल गया।

अजीतमल क्षेत्र के ग्राम दहियापुर से लापता युवती का शव पति ने सिकरोड़ी घाट के पास यमुना नदी से बरामद कराया है। उसने पुलिस को पत्नी की हत्या करके शव जमीन में गाड़ने की जानकारी दी। मायके वाले पहले से संदेह जता रहे थे

औरैया, 22 जून को रहस्मय तरीके से लापता कपूरी देवी की हत्या का सच आखिर सामने आ गया। छह दिन पति ने पुलिस के सामने पत्नी की हत्या करके शव जमीन में गाड़ने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव यमुना नदी के पास बरामद किया है और छानबीन कर रही है। घरवाले भी अवाक है कि शादी के मंडप में अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लेते वक्‍त साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले दामाद ने ही आखिर बेटी का कत्ल किस वजह से कर दिया। यह तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था। शव मिलने के बाद स्वजन रोते रहे और रिश्तेदार ढांढस बांधते रहे।

अजीतमल क्षेत्र के ग्राम दहियापुर निवासी शिवम उर्फ सोनू की पत्नी कपूरी देवी बीते 22 जून से रहस्मय तरीके से गायब हो गई थी। पुलिस ने 23 जून को गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। 24 जून को कपूरी देवी के भाई भूप सिंह निवासी कानपुर देहात थाना अमराहट अन्तर्गत ग्राम महटोली ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग करते हुए बहन को प्रत्याड़ित करने और हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया था। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने में आनाकानी की थी। इसपर 25 जून को ग्राम महटोली से कई वाहनों से आये लोगों ने कोतवाली का घेराव कर लिया था। मामला बढ़ता देख और कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था

कोतवाली पुलिस ने कपूरी देवी के पति शिवम, उर्फ सोनू, सास राजकुमारी, देवर शिवपूजन, ननद शिवाला, चचिया ससुर तिलक सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने छह गोताखोरों की मदद से नहर में कपूरी देवी की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली थी। कपूरी के पति से कड़ी पूछताछ के आधार पर गुरुवार को यमुना नदी में पुलिस ने तलाश शुरू की तो कपड़े व क्षतविक्षत शव बरामद किया। पति शिवम ने कपूरी की शिनाख्त की। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कड़ी पूछताछ के बाद शिवम सच उगल दिया। उसने 22 जून की रात 8 बजे कपूरी की हत्या करने और शव को गाड़ने की जानकारी दी। इसपर वहां पहुंचने पर गड्ढा मिला तब उसने बताया कि यहां से शव निकालकर उसने सिकरोड़ी घाट पर यमुना में फेंक दिया था। यमुना में मिला शव काफी क्षत-विक्षत है, कपड़े, बाल आदि से कपूरी देवी की शिनाख्त कराई गई है। यमुना नदी में पानी कम होने से शव बह नहीं सका।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.