RGAन्यूज़
लुधियाना सिविल अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं ठप रहीं।
लुधियाना में छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में वीरवार सुबह सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों ने बिना पूर्व सूचना दिए अचानक हड़ताल कर दी। सिविल अस्पताल मदर एंड चाइल्ड अस्पताल सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं ठप रहीं
लुधियाना। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में वीरवार सुबह सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों ने बिना पूर्व सूचना दिए अचानक हड़ताल कर दी। सिविल अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं ठप रहीं। सिविल अस्पताल से 300 से अधिक मरीज बिना इलाज लौटने को मजबूर हुए।
हड़ताल की जानकारी न होने पर लोग सुबह नौ बजे सिविल अस्पताल पहुंचे, तो ओपीडी ब्लाक खाली था और पर्ची काउंटर बंद था। अस्तपाल पहुंचकर लोगों को पता चला कि डाक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवतियों को हुई। मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में रूटीन चेकअप व टेस्ट करवाने के लिए जब गर्भवती अपने परिजनों व आशा वर्करों के साथ पहुंची, तो कुछ गेट से तो कुछ को ओपीडी काउंटर से ही लौटा दिया गया। पिछले एक हफ्ते से डाक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान हो रहे हैं। एक ओर डाक्टर एसएमओ के दफ्तर में बैठकर डाक्टर्स डे मना रहे थे। वहीं, बाहर मरीज परेशान हो रहे थे।
पीसीएमएस (पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज) एसोसिएशन सिविल अस्पताल के प्रधान डा. कुलवंत ङ्क्षसह ने कहा कि उन्हें भी राज्य कार्यकारिणी की ओर से बुधवार देर रात ही हड़ताल की जानकारी मिली थी। इसलिए लोगों को सूचित करने का मौका नहीं मिला। सुबह दस बजे हमने सिविल सर्जन को सूचित किया। मरीजों को परेशानी हो रही है लेकिन सरकार के अडिय़ल रवैये के कारण हम मजबूर हैं। उनकी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। सरकार ने बठिंडा में पीसीएमएस एसोसिएशन के प्रधान का तबादला कर दिया है। इसके विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल करेंगे। तबादले को रद न किया गया तो अनिश्चितकाल हड़ताल करेंगे।