अछनेरा में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे के लिए दो को मारी गोली

harshita's picture

RGA न्यूज़

अछनेरा में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे के लिए दो को मारी गोली

नगरिया गांव में हुआ संघर्ष चार घायल दो मौके से गिरफ्तार ग्रामीणों ने फायरिग करने वालों से छुड़ाई बंदूक पुलिस की सुपुर्दगी में दी

 आगरा। अछनेरा में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे के विरोध में नगरिया गांव में संघर्ष हो गया। लाइसेंसी बंदूक और अवैध हथियारों से फायरिग की गई। इसमें गोली लगने से दो ग्रामीण समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने फायरिग करने वाले लोगों से बंदूक छुड़ा ली। इसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर चार के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

अछनेरा के गांव नगरिया में ग्राम सभा की जमीन है। आरोप है कि गुरुवार सुबह अरदाया निवासी गणपति ने जमीन पर मुड्डियां लगवा दीं। हरे पेड़ों को उखाड़ा जा रहा था। इसी बीच जानकारी पर रोजगार सेवक मनोज पहुंच गए। विरोध पर गणपति पक्ष के लोगों ने मनोज पर लाठी-डंडों व सरिया से हमला बोलकर घायल कर दिया। जानकारी पर नगरिया के ग्रामीण भी पहुंच गए। खुद को घिरता देख गणपति पक्ष के लोगों ने फायरिग शुरू कर दी। आठ-दस राउंड फायरिग हुई। इसमें गोली लगने से जल सिंह व बृजेश और लाठी-डंडों के हमले में राकेश घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने गणपति पक्ष के लोगों से एक बंदूक छुड़ा ली। इधर, सूचना पर इंस्पेक्टर अछनेरा उदयवीर सिंह मलिक पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। बल प्रयोग कर बलवाइयों को खदेड़ा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोजगार सेवक मनोज की तहरीर पर आरोपित गणपित, उसके बेटों हरवीर, मुकेश और लोकेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गणपति और हरवीर को गिरफ्तार कर लिया है। दबंगों ने खेत भी कब्जा लिया है

ग्राम सभा की जिस जमीन को लेकर बवाल हुआ। इसके पास ही एक किसान के खेत पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इसके बाद से ही दबंगों की दृष्टि ग्राम सभा की बेशकीमती जमीन पर कब्जे की थी। इसके तहत ही गुरुवार को यहां कब्जे की कोशिश की गई। नगरिया के ग्रामीणों की एकजुटता के कारण दबंगों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.