![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/02_07_2021-2_mp_rajveer_singh_21788683_62324976.jpg)
RGA न्यूज़
अभिवादन करते एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू व जिला पंचायत अध्यक्ष दावेदार विजय सिंह ।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को संपन्न होगा। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलक्ट्रेट के डीएम न्यायालय में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। मतदान कक्ष में एक बार में ही एक सदस्य को प्रवेश मिलेगा।
अलीगढ़, जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को संपन्न होगा। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलक्ट्रेट के डीएम न्यायालय में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। मतदान कक्ष में एक बार में ही एक सदस्य को प्रवेश मिलेगा। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके आधे घंटे बाद ही परिणाम आ जाएगा।
वोट डालते समय बरतें सावधानी
अध्यक्ष पद के चुनाव में सफेद रंग के मतपत्र का प्रयोग होगा। इसमें अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों के नाम होंगेे। इसमें भाजपा से विजय सिंह और सपा-रालोद गठबंधन की उम्मीदवार अर्चना यादव का नाम अंकित होगा। मतदान करने वाले जिला पंचायत सदस्यों को इनके नामों के आगे एक या दो नंबर देना होगा। इन दोनों में जिस प्रत्याशी को ज्यादा पसंद करते हैं उसके नाम के आगे एक नंबर लिखना होगा। अगर किसी को दूसरा प्रत्याशी भी पसंद है तो उसके नाम के आगे दो नंबर लिखा जा सकता है, लेकिन उसका वोट पहले नंबर वाला ही गिना जाएगा। इसके अलावा अगर किसी सदस्य ने दोनों नामों के आगे एक एक ही लिखा तो उसका वोट निरस्त हो जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
खुफिया विभाग भी सक्रिय
जिले में कुल 47 जिला पंचायत सदस्य हैं। जीत के लिए दावेदारों को कुल पड़े वोटों का 50 फीसद वोट लेना अनिवार्य होगा। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम न्यायालय में ये मतदान कराया जाएगा। यहां मतपेटिका रखी जाएगी। चुनाव के दिन सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। तस्वीर चौराहे व एएमयू सर्किल पर ही अनावश्यक वाहनों को रोक दिया जाएगा। मतदान करने के लिए जिला पंचायत सदस्यों को भी तस्वीर महल से कलक्ट्रेट तक सफर पैदल करना होगा। सूत्रों की मानें तो कुछ सदस्यों ने पहले ही जिला पंचायत परिसर में पहुंचने की तैयारी कर ली है। यहीं से वह कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है। खूफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है।