बादलों ने उमस से दी राहत, आज झमाझम बारिश की है संभावना

harshita's picture

RGA न्यूज़

मानसूनी बादल एक बार फिर प्रयागराज में छा गए हैं, हल्‍की बारिश भी शुरू हो गई है।

आलम यह रहा कि न दिन में चैन और न ही रात में सुकून था। कूलर और पंखे की हवा तो बेअसर हो चुकी थी। अचानक मौसम के बदलने से कुछ राहत मिली है। आसमान में घने बादल अच्‍छी बारिश की संभावना भी दिखा रहे हैं

प्रयागराज। प्रयागराज का मौसम एक बार फिर बदल चुका है। जी हां, गुरुवार की देर रात से आसमान में घने बादल छाए हैं। भोर में रिमझिम बारिश भी हुई। इससे उमस की मार झेल रहे शहरवासियों को राहत मिली। छाए बादलों के कारण मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को झमाझम बारिश की भी संभावना जताई है। इससे गर्मी और उमस से और राहत मिलेगी।

उमस भरी गर्मी से लोग थे परेशान

पिछले कई दिनों से मानसून की बारिश थमने के कारण उमस भरी गर्मी का वर्चस्‍व बढ़ गया था। सूर्य की तल्‍ख किरणों के कारण तापमान में भी वृद्धि हुई। पारा चढऩे से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। आलम यह रहा कि न दिन में चैन और न ही रात में सुकून था। कूलर और पंखे की हवा तो बेअसर हो चुकी थी। एसी में ही राहत थी। हालांकि अचानक मौसम के बदलने से कुछ राहत मिली है। आसमान में घने बादल अच्‍छी बारिश की संभावना भी दिखा रहे हैं। 

मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने गुरुवार को एक-दो दिन में बारिश की संभावना जताई थी। इसका असर आज सुबह से ही दिख रहा है। मौसम विज्ञानी के अनुसार बारिश होगी तो इससे कुछ राहत मिल जाएगी। मौसम में आए उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को अधिकतर तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान बढऩे के साथ ही वातावरण में नमी 64 फीसद हो गई थी। मौसम विज्ञानी ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी बारिश के आसार हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.