

RGA न्यूज़
रहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक, परास्नातक की परीक्षाओं का प्रारुप
रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों के लिए मुख्य परीक्षा का प्रारुप जारी किया गया है। यह प्रारूप विश्वविद्यालय की विषय विशेषज्ञों की समिति ने तैयार किया है। कुलपति प्रो. केपी सिंह के अनुमोदन के बाद प्रारूप छात्रों के लिए जारी किया गया है।
बरेली, रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों के लिए मुख्य परीक्षा का प्रारुप जारी किया गया है। यह प्रारूप विश्वविद्यालय की विषय विशेषज्ञों की समिति ने तैयार किया है। कुलपति प्रो. केपी सिंह के अनुमोदन के बाद प्रारूप छात्रों के लिए जारी किया गया है।
स्नातक का प्रश्नपत्र का प्रारूप :
बीए, बीकाम, बीएससी -
पहला खंड दीर्घउत्तरीय होगा। जिसके लिए 30 अंक निर्धारित किए गए। प्रश्नपत्र में दिए गए दीर्घउत्तरीय प्रश्नों में कोई एक हल करना होगा। प्रत्येक प्रश्नपत्र में यह व्यवस्था लागू रहेगी।
दूसरा खंड लघु उत्तरीय होगा। इसमें दस प्रश्नों में चार का उत्तर विद्यार्थी को देना होगा। इसके लिए 50 अंक निर्धारित किए गए हैं।
तीसरा खंड बहु विकल्पीय प्रश्नों का होगा। दस विकल्प होंगे। इनमें किन्ही पांच का जवाब देना होगा। इसके लिए 20 अंक सुरक्षित किए गए हैं।
परास्नातक प्रश्नपत्र का प्रारूप :
एमए, एमकाम, एसएससी -
स्नातकोत्तर के सभी प्रश्न अलग-अलग कराए जाएंगे। प्रश्नपत्र दो खंड में विभाजित होगा। पहले खंड में सात प्रश्न होंगे। इनमें किन्ही दो का जवाब देना होगा। प्रत्येक के लिए 35-35 अंक निर्धारित किए गए है। ये खंड कुल 70 पूर्णांक का होगा।
दूसरे खंड में तीन प्रश्न होंगे। इनमें किसी एक का जवाब लिखना होगा। इस खंड का पूर्णांक 30 अंक होगा।
साहित्यिक विषयों जैसे अंग्रेज, उर्दू, फारसी आदि से संबंधित स्नातक और परास्नातक के प्रश्नपत्रों को तीन खंड में विभाजित किया जाएगा। पहले खंड में पाठ्यपुस्तक से संबंधित दिए गए गद्यांश अथवा पद्यांश में किसी एक का व्यख्या करनी होगी। इसके लिए 35 अंक निर्धारित है। दूसरे खंड में दो दीर्घ प्रश्न होंगे। जिसमें किसी एक का उत्तर देना होगा। इस खंड में 35 पूर्णांक होंगे।
तीसरे खंड में तीन लघु उत्तरीय अथवा बीस बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब देना होगा। इसके लिए 30 अंक निर्धारित किए गए है।
वर्जन
मुख्य परीक्षा का प्रारुप छात्रों के समाधान को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।इसके अनुसार ही छात्र तैयारी कर सकते है। - अशोक कुमार अरविंद, परीक्षा नियंत्रक, रूहेखंड विश्वविद्यालय