बाढ़ से 100 से ज्यादा की मौत, राहत कार्य जारी, हालात का जायजा लेने जाएंगे पीएम मोदी

Raj Bahadur's picture

RGANEWS 

केरल - केरल में बाढ़ की भयावहता के चलते राज्य का संकट काफी गहरा गया है। शुक्रवार से ही राहत और बचाव के कार्यों में केरल के कई जगहों पर भारतीय वायुसेना और आर्मी के जवानों को लगाया गया है। बचाव दल चौबीसों घंटे राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। लगातार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते करीब सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई है, जिसने वहां के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अस्थायी तौर पर थाम कर रख दिया है।

बाढ़ का जायजा लेने केरल जाएंगे पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए आज शाम वहां जाएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि केरल में बाढ़ की वजह से बने दुर्भाग्यपूर्ण हालात का जायजा लेने के लिए वह आज शाम तक केरल पहुंच जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने आज सुबह केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की। मोदी ने कहा, ''हमने राज्यभर में बने बाढ़ के हालात पर चर्चा की और बचाव अभियान का जायजा लिया।'' प्रधानमंत्री बीते दो दिन से विजयन के संपर्क में बने हुए हैं।''   

पिछले दो दिनों में राज्य में कुल 78 लोगों ने अपनी जान खोई है। इसके अलावा राज्य के शिक्षण संस्थानों को भी 29 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। इससे पहले पेरियार नदी पर बने बांध का फाटक खोलने से कोच्चि हवाई अड्डा में पानी घुस गया। इसके बाद हवाई अड्डे को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया। इसके अलावा यहां मेट्रो सेवा भी रोक दी गई है। रोडवेज सर्विस भी रोक दी गई है। प्रदेश में बाढ़ के हालात को देखते हुए सभी 14 जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.