RGA न्यूज़
क्षा मंत्री शुक्रवार को दिल्ली से वायुयान से दोपहर 3.50 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे
रक्षा मंत्री शुक्रवार को दिल्ली से वायुयान से दोपहर 3.50 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यहां 3.55 बजे से 4.15 बजे तक वह भारतीय वायुसेना स्थानीय प्रशासन रक्षा संगठनों से जुड़े अन्य संस्थानों के अधिकारियों से बात करेंगे। इसके बाद वह हरिहर धाम रवाना होंगे।
कानपुर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को अपने गुरु श्याम नगर स्थित हरिहर धाम निवासी हरिहर दास महाराज (संतोष कुमार द्विवेदी) के आवास पर आएंगे। उनकी गुरुमाता मिथिलेश द्विवेदी का 22 जून को निधन हो गया था। वह ममतामयी माता के नाम से भी जानी जाती थीं। रक्षा मंत्री शुक्रवार को दिल्ली से वायुयान से दोपहर 3.50 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यहां 3.55 बजे से 4.15 बजे तक वह भारतीय वायुसेना, स्थानीय प्रशासन, रक्षा संगठनों से जुड़े अन्य संस्थानों के अधिकारियों से बात करेंगे। इसके बाद वह हरिहर धाम रवाना होंगे।
साढ़े चार बजे से पांच बजे तक वे यहां रुकेंगे। पांच बजे वह चकेरी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। सवा पांच बजे वह एयरपोर्ट आएंगे। 5.20 बजे वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे। राजनाथ सिंह पांच जुलाई को 10 :15 बजे लखनऊ से चलेंगे और 11: 45 बजे हरिहर धाम श्याम नगर पहुंचेंगे। 12.30 बजे वहां से चकेरी एयरपोर्ट जाएंगे। 12.45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।