![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/19_06_2021-corona_positive_21752008_6.jpg)
RGA न्यूज़
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार न्यूनतम स्तर पर आ चुकी है। ताजनगरी में सरकारी आंकड़ों में शुक्रवार को शून्य मौत दर्ज हुई थीं। शुक्रवार को 01 नया केस आया था। एक्टिव केस घटकर 65 पर पहुंचे। कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा अब 25709 पर। मौत का आंकड़ा 453 पर पहुंच चुका है।
आगरा, अब आप राहत की सांस ले सकते हैं। आगरा मेंं कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार अब घट चुकी है। नये केस महज एक के स्तर पर आ चुके हैं। इससे पहले भी लगातार दो दिन से दो-दो मामले ही सामने आ रहे थे। शुक्रवार को एक ही केस आने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। गुरुवार से पहले बुधवार को भी दो ही केस आए थे। अब तक कुल संक्रमित 25709 हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केस घटकर 65 हो गए हैं। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्या 453 पर आ चुकी है। आगरा में अब तक कुल 25191 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। शुक्रवार तक 1186589 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। गुरुवार तक 1177101 लोगों की जांच हो चुकी थी। ठीक होने की दर 97.99 फीसद पर आ चुकी है।
एम्बुलेंस सेवाएं
108 सेवा- 35
ALS सेवा- 02
102 सेवा- 44
जुलाई में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
01 जुलाई, 2 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25708, 453 की मौत, 25189 लोग हुए ठीक।
02 जुलाई, 1 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25709, 453 की मौत, 25191 लोग हुए ठीक।