![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/25_06_2021-03_03_2021-01_sp_protest_flag_21424014_115224404_21771054_2.jpg)
RGA न्यूज़
सपा प्रत्याशी के पति वरिष्ठ सपा नेता संजय यादव ने तो कड़ी आपत्ति जताई है।
सपा नेता हैरान हैं। सपा प्रत्याशी के पति वरिष्ठ सपा नेता संजय यादव ने तो कड़ी आपत्ति जताई है। इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की चुनाैती दी है। उनका कहना है कि इससे गोपनीयता भंग हो
अलीगढ़, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालने वाले नौ सदस्यों काे प्रशासन ने सहायक मुहैया कराए हैं। ये सहायक सदस्यों का साथ लेकर मतदान कराएंगे। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि वोटराें के निरक्षर व आशक्त होने पर सहायक उपलब्ध कराने की निर्वाचन आयोग की व्यवस्था है। वोटरों ने इसके लिए खुद आवेदन किए थे। इस व्यवस्था से सपा नेता हैरान हैं। सपा प्रत्याशी के पति वरिष्ठ सपा नेता संजय यादव ने तो कड़ी आपत्ति जताई है। इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की चुनाैती दी है। उनका कहना है कि इससे गोपनीयता भंग होगी, वोटरों पर अनावश्यक दवाब बनाया जाएगा। वोटरों को सहायक मिलने की जानकारी तक नहीं है।
सपा ने दिया सुप्रीम कोर्ट जाने का अल्टीमेटम
जिला प्रशासन ने वार्ड छह से जिला पंचायत सदस्य जसोदा देवी के सहायक अनिल कुमार सिंह, वार्ड नौ से लाल सिंह के सहायक वरूण कुमार, वार्ड 13 से पिंकी के सहायक योगेेंद्र पाल सिंह, वार्ड 14 से धर्मवती के सहायक विक्रम प्रताप सिंह, वार्ड 20 से बेवी के सहायक दिगबंर सिंह, वार्ड 24 से जमुना देवी के सहायक शोभित अग्रवाल, वार्ड 34 से मिथलेश देवी के सहायक अमित कुमार सिंह, वार्ड 38 से गीता के सहायक जयप्रकाश सिंह और वार्ड संख्या 46 से लज्जावती के सहायक मुकेश कुमार सिंह को नामित किया है। मतदान के दौरान यह सदस्यों के साथ रहेंगे। इस व्यवस्था पर वरिष्ठ सपा नेता संजय यादव ने यह कहते हुए सवाल उठाया है कि इनमें से कोई सदस्य आशक्त नहीं है। हर सदस्य को वह व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। प्रशासन द्वारा अनावश्यक दवाब बनाया जा रहा है। इस मुद्दे पर वह सीएमओ व प्रशासनिक अधिकारियों को पार्टी बनाकर हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे। खासतौर से सीएमओ और पैनल में शामिल अफसरों की शिकायत की जाएगी। चुनाव बाद उन सदस्यों के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे, जिन्हें पता ही नहीं कि उन्हें सहायक दे दिए गए हैं।