अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद के मतदान में सपा नेताओं ने लगाए आरोप, धरने पर बैठे

harshita's picture

RGA न्यूज़

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। सबसे पहले सपा की अध्य्क्ष पद की प्रत्याशी व वार्ड नम्बर 43 से सदस्य अर्चना यादव रालोद से वार्ड नम्बर 18 की सदस्य नीरज चौहान व सपा के वार्ड नंबर 41 सदस्य विजेन्द्र यादव मतदान करने पहुंच

अलीगढ़, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। सबसे पहले सपा की अध्य्क्ष पद की प्रत्याशी व वार्ड नम्बर 43 से सदस्य अर्चना यादव, रालोद से वार्ड नम्बर 18 की सदस्य नीरज चौहान व सपा के वार्ड नंबर 41 सदस्य विजेन्द्र यादव मतदान करने पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अंदर भेज दिया। इधर सपा नेताओं को पहले ही रोक दिया गया। सिर्फ निर्वाचित सदस्‍यों को ही अंदर जाने दिया। नेताओं को रोकने पर नोकझोंक हुई। बाद में कलक्ट्रेट के पुराने गेट के सामने नारेबाजी करते हुए सपाई धरने पर बैठ गए। साथ ही प्रशासन पर अनियमितताओं के आरोप लगाए। सदस्यों को सहायक उपलब्ध कराने पर आपत्ति जताई

वार्ड41 से सपा के जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह ने वोट डाल दिया है। अब तक 47 में से सात सदस्यों ने किया मतदान। यह सभी रालोद व सपा के समर्थित सदस्य हैं।

रालोद से जिला पंचायत सदस्य वार्ड 29 से डाक्टर सुलेखा चौधरी व सपा से वार्ड नम्बर 27 से सदस्य जितेंद्र सिंह मतदान करने पहुंचे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.