आज सुबह अलीगढ़ पहुंचेंगे सदस्य, पहले डालेंगे वोट, बाद में जाएंगे कहीं और

harshita's picture

RGA न्यूज़

सामूहिक रूप से सदस्य शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित मतदान स्थल पर पहुंचेंगे।

एक महीने की सैर-सपाटा के बाद सामूहिक रूप से सदस्य शनिवार को सुबह 10.30 बजे सीधे कलक्ट्रेट स्थित मतदान स्थल पर पहुंचेंगे। भाजपा ने इन्हें एक दिन पहले ही जिले के बार्डर पर स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकवा दिया था।

अलीगढ़, जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक-एक सदस्यों पर पार्टी की नजर है। एक महीने की सैर-सपाटा के बाद सामूहिक रूप से सदस्य शनिवार को सुबह 10.30 बजे सीधे कलक्ट्रेट स्थित मतदान स्थल पर पहुंचेंगे। भाजपा ने इन्हें एक दिन पहले ही जिले के बार्डर पर स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकवा दिया था। अलीगढ़ में घरों पर भी ये सदस्‍य नहीं जा सके। प्रदेश नेतृत्व भी पल-पल की खबर रखे हुए है।

गुरुवार को दोपहर तक जिला पंचायत अलीगढ़ की सीमा (यमुना एक्सप्रेस) के निकट तक पहुंच गए थे। यहां 30 से अधिक सदस्य बताए जा रहे हैं। शेष 10 के करीब सदस्य अपने क्षेत्र में हैं। इनके दो मिनी बसों से अलीगढ़ आने की संभावना है। वरिष्ठ नेताओं की गाड़ी भी उनके साथ हो सकती हैं। भाजपा नेता अंत तक जिला पंचायत सदस्यों पर नजर रखेगी, जिससे कोई भी सदस्य क्रास वोटिंग न कर सके।

सुबह नौ बजे लिया जाएगा महत्वपूर्ण निर्णय

भाजपा ने भले ही पूरी रणनीति बना ली है, मगर शनिवार को सुबह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। पार्टी ने इतनी गोपनीयता रखी है कि प्रमुख नेताओं को सुबह नौ बजे तैयार रहने को कहा गया है। तय समय पर उन्हें बता दिया जाएगा कि किसे कहां रहना है।

 जीत का दावा

अलीगढ़ : एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए सुधीर चौधरी ने भी विजय सिंह की जीत का दावा किया है। सुधीर सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह को 41 वोट मिलेंगे। सपा पांच से अधिक वोट नहीं पा सकेगी। विजय सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना उनका लक्ष्य है। भाजपा में शामिल होने पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी। मगर देररात जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने दमदारी से कहा था कि सुधीर चौधरी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। स्वयं उन्होंने सदस्यता ग्रहण कराई है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.