जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर सपा और भाजपा के खेमे में बेचैनी

harshita's picture

RGA न्यूज़

जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए अपनी जीत के लिए सपा और भाजपा के लोगों ने जोर लगा दिया है।

 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। क्‍योंकि प्रयागराज में यही दोनों पार्टियों के प्रत्‍याशी मैदान में हैं। सपा से मालती यादव और भाजपा से डा. वीके सिंह मैदान में हैं।

प्रयागराज, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को वोटिंग शुरू होने वाली है। 84 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार रात भर सपा और भाजपा के दिग्गज गोट बिछाने में लगे रहे। दोनों ही पार्टियों ने जीत का दावा किया है। सपा ने 60 सदस्यों के समर्थन का दावा किया तो भाजपा ने 56 सदस्यों के समर्थन मिलने की बात कही। हालांकि जीत के लिए केवल 43 सदस्यों का समर्थन ही चाहिए। किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा यह तो शनिवार को पता चलेगा लेकिन वोटिंग से पहले दोनों खेमों में बेचैनी देखी गई।

सपा और भाजपा के दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। क्‍योंकि प्रयागराज में यही दोनों पार्टियों के प्रत्‍याशी मैदान में हैं। सपा से मालती यादव और भाजपा से डा. वीके सिंह मैदान में हैं। दोनों पार्टियों के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। जीत के लिए 84 सदस्यों में 43 का समर्थन चाहिए। इसके लिए दोनों दलों के भारी भरकम दावे हैं। सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, पूर्व प्रवक्ता केके श्रीवास्तव का दावा है कि 60 जिपं सदस्यों का पार्टी प्रत्याशी को समर्थन है। वहीं भाजपा प्रत्याशी डा. वीके ङ्क्षसह का कहना है कि उन्हें 56 जिपं सदस्यों का समर्थन है और उनकी विजय तय है। उधर अंदर ही अंदर इस बात की चर्चा होती रही कि चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी रहेगा।

गोवा, पश्चिम बंगाल और जम्मू से लौटे सदस्य

सप्ताह भर पहले से गायब 50 जिला पंचायत सदस्य शुक्रवार रात वापस जिले में लौट आए हैं। इनको बड़े गोपनीय तरीके से शहर के तीन होटलों में टिकाया गया है। मतदान शुरू होने पर इन सभी को बेहद गोपनीय तरीके से जिला पंचायत कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके लिए लग्जरी वाहन का उपयोग भी नहीं किया जाएगा। किसी को भनक न लगे, इसके लिए उनको किसी साधारण वाहन से जिला पंचायत कार्यालय से करीब दो सौ मीटर पहले ही उतार दिया जाएगा। यहां से वे आम व्यक्ति के साथ पैदल ही मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.