बरेली में निकाह का झांसा दे पहले बनाए संबंध, फिर मांगा दहेज

harshita's picture

RGA न्यूज़

बरेली में निकाह का झांसा दे पहले बनाए संबंध, फिर मांगा दहेज

 बरेली में निकाह का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ संबंध बनाए। इसके बाद जब युवती ने निकाह की बात की तो आरोपित टालमटोल करने लगा। दहेज की मांग करने लगा। यहीं नहीं उसके घर पहुंचने पर आरोपित ने उसकी पिटाई कर दी।

बरेली, बरेली में निकाह का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ संबंध बनाए। इसके बाद जब युवती ने निकाह की बात की तो आरोपित टालमटोल करने लगा। दहेज की मांग करने लगा। यहीं नहीं उसके घर पहुंचने पर आरोपित ने स्वजनों संग मिल उसकी पिटाई कर दी। मामले में पीड़िता की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़िता बारादरी की रहने वाली है। बताया कि जगतपुर के रहने युवक अकरम का रिश्ता आया। इसी के बाद दोनों के बीच बात-चीत शुरू हो गई। अकरम उसे पसंद करने की बात कहने लगा। निकाह का वादा किया। आरोप है कि कुछ दिन बाद अकरम संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।

पीड़िता ने एतराज किया बावजूद संबंध बनाए। उसने 14 मई को ईद के बाद निकाह करने की बात कही। आरोप है कि बाद में वह अपनी बात से मुकर गया। इसकी शिकायत करने घर पहुंची तो अकरम के पिता खुशनुद, भाई गुड्डू, शानू, रानू, सोनू ने एक पिटाई कर दी। दो लाख रुपये व दहेज की मांग की।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.