सीतापुर में घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, गांव के दो नामजदों में एक को पुल‍िस ने पकड़ा

harshita's picture

RGA न्यूज़

पुल‍िस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।

मामला नैमिषारण्य थाना क्षेत्र का है। शनिवार को पीड़ित पिता साइकिल पर बैठाकर किशोरी को थाने ले गया था जहां पुलिस को पूरी घटना बताई। दोनों आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में नामजद तहरीर भी दी है।

सीतापुर, किशोरी को अकेला पाकर गांव के दो युवक उसके घर घुस गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों वीरेंद्र कुमार और हारुन के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा लिखा है। साथ ही पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। उधर पुलिस ने दोनों आरोपित में से एक को पकड़ भी लिया।

मामला नैमिषारण्य थाना क्षेत्र का है। शनिवार को पीड़ित पिता साइकिल पर बैठाकर किशोरी को थाने ले गया था, जहां पुलिस को पूरी घटना बताई। दोनों आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में नामजद तहरीर भी दी है। पीड़ित किशोरी की मां ने बताया, घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की है। वह मवेशी चराने गई थी और उसका पति खेत की जोताई करा रहा था। खर-फूस के घर में बेटी अकेले थी। जब मां मवेशियों को लेकर घर लौटी तो उस समय किशोरी चारपाई पर बैठी सब्जी काट रही थी। मां को देखते ही वह रोने लगी और मां के लिपट गई। कारण पूछने पर किशोरी ने अपनी मां काे आपबीती सुनाई। घटना सुनने-समझने के बाद के बाद महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।

रातभर पीड़ित दंपती किस्मत को कोसता रहा

बेटी के साथ हुई अनहोनी से दुखी और विचलित मां घर में बैठी रो रही थी, तभी उसका पति भी खेत से आ गया। दंपती शुक्रवार रात भर अपनी गरीबी व लाचारी को कोसते रहे। सुबह उठकर पिता बेटी को लेकर थाने गया था। पीड़ित किशोरी की मां ने बताया, उसकी बिटिया छह भाई बहनों में तीसरे नंबर की है। उसकी आयु अभी 15 वर्ष की है, जबकि आरोपित वीरेंद्र यादव 35 वर्ष हारुन 30 साल का है। दोनों आरोपित विवाहित भी हैं।

साल भर पहले भी वीरेंद्र ने की थी कोशिश

पीड़ित किशोरी की मां ने बताया, साल भर पहले की बात है। वीरेंद्र यादव रात में उसके खर-फूस के घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा था। जिस पर उसने वीरेंद्र के दो डंडे मारकर भगाया था। हालांकि इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी।

मेडिकल कराया है, एक हिरासत में है : थानाध्यक्ष

नैमिषारण्य थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया, किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात के संबंध में शनिवार को पीड़ित पिता के जरिए पता चली है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया है। पुलिस टीम लगाकर एक आरोपित को हिरासत में भी ले लिया है। सोमवार को पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेंगे। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.