![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/04_07_2021-samajwadi_party_21797576.jpg)
RGA न्यूज़
आगरा में सपा नेताओं ने जिला पंचायत चुनाव को अधिकारियों की जीत बताया है।
भाजपा पर निशाना साधने वाली सपा आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी थी। उसके समर्थन से सिर्फ पांच सदस्य चुनाव जीते थे। वहीं बसपा का दावा था कि सबसे अधिक सदस्य उसके जीते हैं। इसके बावजूद वह इस चुनाव से दूर रही।
आगरा, उत्तर प्रदेश के 75 में से 67 पदों पर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाली भाजपा पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा प्रहार किया है। आगरा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि भाजपा जिस जीत का जश्न मना रही है, वह भाजपा की नहीं बल्कि अधिकारियों की जीत है। उन्होंने ही यह चुनाव जितवाया है। पुलिस-प्रशासन ने सत्ता के इशारे पर काम किया। कई सीटों पर सपा के प्रत्याशी जीत रहे थे लेकिन पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें जबरन हरवाया। वर्ष 2022 में हाेने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका हिसाब लेगी।
भाजपा पर निशाना साधने वाली सपा आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी थी। उसके समर्थन से सिर्फ पांच सदस्य चुनाव जीते थे। वहीं, बसपा का दावा था कि सबसे अधिक सदस्य उसके जीते हैं। इसके बावजूद वह इस चुनाव से दूर रही। हालांकि इस चुनाव में कुप्रबंधन को लेकर सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल पर गाज भी गिरी। नेतृत्व ने उन्हें पद मुक्त कर दिया। सपा नेता रिजवान रईसउद्दीन का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अधिकारियों ने जबरदस्ती की। इससे तमाम सपा कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। भाजपा सरकार का यह कदम निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है। भाजपा ने किस तरह छल करके जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बढ़त हासिल की है।आगामी चुनाव में जनता भाजपा को इसका सबक सिखाएगी। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के शासन से त्रस्त हो गई है। वह बदलाव चाहती है। ऐसे में वह सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उम्मीद लगा रही है।