सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाया धांधली कराने का आरोप, बाेली- समर्थन में दिखा प्रशासन

harshita's picture

RGA न्यूज़

 सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाया धांधली कराने का आरोप

सुबह से चल रहे मतदान और बाद में मतगणना के दौरान भाजपा और सपा दोनों ही खेमों के लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं। मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद सपा प्रत्याशी विनीता गंगवार कलक्ट्रेट से बाहर निकल आईं।

बरेली, सुबह से चल रहे मतदान और बाद में मतगणना के दौरान भाजपा और सपा दोनों ही खेमों के लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं। मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद सपा प्रत्याशी विनीता गंगवार कलक्ट्रेट से बाहर निकल आईं। उनके बाहर आते ही सपा की हार तय मान ली गईं। सपा प्रत्याशी विनीता गंगवार ने शासन-प्रशासन पर चुनाव के दौरान धांधली कराने का आरोप लगाए।

कलक्ट्रेट से बाहर आई विनीता गंगवार कुछ देर तक तो चुप रहीं। चेहरे पर हार का मलाल साफ नजर आ रहा था। कुछ देर की चुप्पी के बाद मन में भरी उनकी भड़ास निकल पड़ी। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने पहले मतदान में और बाद में मतगणना में धांधली कराई है। कहा कि भाजपा ने सत्ता पक्ष में होने का लाभ लिया और अधिकारियों ने उनका सहयोग किया है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बोली जिला प्रशासन ने मतदान और मतगणना में बेइमानी कराई है। चुनाव शुरू होने के बाद से हमारे सदस्यों पर दबाव बनाया जा रहा था। बोलीं कि हमारे पास 27 वोट पूरे थे, लेकिन मतगणना में 19 वोट ही निकले, हमारे बाकी वोट कहां गए। उन्होंने पार्टी के भितरघात पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.