बरेली न्यूज: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने दिया इस्तीफा

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA न्यूज 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, देररात तक यह पुष्ट नहीं हो सका कि पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया या नहीं।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राज बब्बर ने करीब दो महीने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी छोड़ने की इच्छा जता दी थी। वे यह जिम्मेदारी निभाने के बजाय स्टार प्रचार की भूमिका में रहना चाहते हैं, ताकि पूरे देश में जाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार कर सकें। पार्टी हाईकमान भी उनके इस प्रस्ताव से सहमत है, पर राज बब्बर को अगला निर्णय होने तक पद पर बने रहने के लिए कहा गया था।

पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि राज बब्बर ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। चूंकि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सपा से गठबंधन होना करीब-करीब तय है। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा से पुरानी अदावतों के चलते राज बब्बर इस गठबंधन के लिए बहुत मुफीद साबित नहीं होंगे। इस्तीफे की एक प्रमुख वजह यह भी मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर किसी ब्राह्मण नेता पर दांव लगाना तय कर लिया है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का नाम आगे है। हालांकि, चर्चा पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नामों की भी है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.